HomeNEWSRivers of India (भारत की नदियाँ)

Rivers of India (भारत की नदियाँ)

Rivers of India:- भारत की नदियों का देश के आर्थिक एवं सांस्कृतिक विकास में प्राचीनकाल से ही महत्वपूर्ण योगदान रहा है। सिन्धु तथा गंगा नदियों की घाटियों में ही विश्व की सर्वाधिक प्राचीन सभ्यताओं – सिन्धु घाटी तथा आर्य सभ्यता का आर्विभाव हुआ। आज भी देश की सर्वाधिक जनसंख्या एवं कृषि का जमाव नदी घाटी क्षेत्रों में पाया जाता है। प्राचीन काल में व्यापारिक एवं यातायात की सुविधा के कारण देश के अधिकांश नगर नदियों के किनारे ही विकसित हुए थे तथा आज भी देश के लगभग सभी धार्मिक स्थल किसी न किसी नदी से सम्बद्ध है।

Rivers of India

List of Rivers in India in Hindi – भारत की प्रमुख नदियों की सूची: हमारे भारत देश में कई छोटी और बड़ी नदियाँ है जो की कई प्रदेशों से हो कर गुजरती है | नदियों का होना कई प्रकार से सौभाग्य के साथ किसी भी देश के लिए तरक्की में काफी सयहोग प्रदान करता है |  यह खेती के अलावे, पर्यटन, कई जिव जंतुओं और मानव जातियों के लिए भी लाभदायक है | 

Rivers of India

आज हम आपको Rivers in India in Hindi के प्रमुख rivers के name और list की जानकारी दे रहे है| इसमें से कुछ longest rivers है जबकि अन्य छोटी नदिया हैं:

Rivers of India

  1. Ganga River= गंगा नदी:- भारत देश की सबसे लोकप्रिय एवं प्रसिद्द पौराणिक नदी है, जिसे हिन्दू एवं अन्य कई धर्मो द्वारा देवी के रूप में निरुपित किया जाता है | इस नदी की औसत लम्बाई लगभग 2525 किलोमीटर के आस – पास है |
  2. Saraswati River= सरस्वती नदी:- यह सरसवती एक बहुत ही प्राचीन नदी है, जिसकी चर्चा पौराणिक इंदु ग्रंथो में भी की गयी है | यह एक बहुत ही विशाल नदी थी, जो बड़े – बड़े पहाड़ो को तोड़कर निकलती थी एवं मैदानों से गुजरते हुए अरब सागर में जाकर मिल जाती है |
  3. Yamuna River= यमुना नदी:- यह यमुना गंगा नदी के सबसे बड़े सहायक नदी के रूप में चर्चित है, जो आम तौर पर यमुनोत्री नामक स्थान से निकलकर बहते हुए प्रयागराज में गंगा नफी के साथ मिल जाती है |
  4. Alaknanda River= अलकनंदा नदी:- यह गंगा नदी के चार रूपों में से एक है, जिसे केदारनाथ में अलकनंदा नदी के नाम से जाना जाता है | यह नदी घाटी में लगभग 195 किलोमीटर की दूरी तक बहती है |
  5. Betwa River= बेतवा नदी:- यह नदी भारत देश के मध्य प्रदेश राज्य में बहती है, जो हमीरपुर के निकट ही यमुना नदी के साथ मिल जाती है |
  6. Bhagirathi River= भागीरथी नदी:- यह भागीरथी नदी उत्तराखंड राज्य में बहती है, जो देवप्रयाग में अलकनंदा नदी से मिल जाती है तथा गंगा नदी का निर्माण करती है |
  7. Black river= काली नदी:- यह काली नदी को महाकाली, कालीगंगा तथा शारदा नाम से भी जानी जाती है, जिसका उद्गम उत्तराखंड राज्य के पिथौरागढ़ जिले से हुई है |
  8. Brahmaputra River= ब्रह्मपुत्र नदी:- यह ब्रम्हपुत्र नदी तिब्बत से होकर भारत के अरुणाचल प्रदेश और बंगलदेश से होकर बहने वाली एक नदी है, जिसकी औसत लम्बाई लगभग 2900 किलोमीटर के आस – पास है |
  9. Cauvery River= कावेरी नदी:- यह दक्षिण भारत की गंगा नाम से भी जानी जाने वाली एक नदी है, जो लगभग 800 किलोमीटर लम्बी है |
  10. Chambal River= चंबल नदी:- यह एक बारहमासी नदी है, जो कभी भी नहीं सूखती है एवं इसकी सहायक नदियाँ शिप्रा, सिंध, तथ कूनू नदी, इत्यादि हैं | इस नदीका प्राचीन नाम चरमवाती है |
  11. Chenab River= चनाब नदी:- यह जम्मू कश्मीर तथा पंजाब एवं पाकिस्तान के मैदानी क्षेत्रों में बहने वाली एक नदी है | आपको बता दे की, इसका पानी हिमाचल प्रदेश में बर्फ के पिघलने से शुरू होता है |
  12. Gandak River= गंडक नदी:- यह नदी नेपाल तथा बिहार से होकर बहती है, बड़ी गंडक या गंडक के नाम से भी जाना जाता है | यह नदी गण्डकी हिमालय से होकर निकलती है और दक्षिण-पश्चिम से बहती हुई भारत में घुसती करती है |
  13. Ghagra River= घाघरा नदी:- यह दक्षिणी तिब्बत के ऊँचे पर्वत हिमालय से निकलने वाली नदी है, जो नेपाल से होकर बहते हुए उत्तर प्रदेश तथा बिहार में बहती है |
  14. Godavari River= गोदावरी नदी:- यह दक्षिण भारत का एक महत्वपूर्ण नदी है, जिसे गोदावरी नदी के नाम से भी जाना जाता है | आपको बता दे की, इसकी औसत लम्बाई प्रायः लगभग 1465 किलोमीटर है |
  15. Hooghly River= हुगली नदी:- यह हूगली भारत की एक नदी है, जिसे दुनिया का सबसे ज्यादा विश्वाश घाती नदी के रूप में जाना जाता है |
  16. Jhelum River= झेलम नदी:- यह उत्तरी भारत में बहनेवाला एक नदी है, जिसे कश्मीरी भाषा में व्यथ कहते हैं |
  17. Juvari River= जुवारी नदी:- यह भारत के गोवा से बहने वाली एक लम्बी ज्वारीय नदी है | इस नदी को आंतरिक क्षेत्रों में अघनाशिनी नाम से जाना जाता है |
  18. Kali Sindh River= काली सिंध नदी:- यह भारत के मध्य प्रदेश एवं राजस्थान के राज्यों में बहने वाली एक नदी है |
  19. Kosi River= कोसी नदी:- यह नेपाल में हिमालय से निकलकर बिहार में भीम नगर के क्षेत्र से भारत प्रज्वल में दाखिल हो सकती है |
  20. Koyna River= कोयना नदी:- यह भारत देश की एक महत्वपूर्ण नदी के रूप में है, जो पश्चिमी घाट से होकर निकलती है |
  21. Krishna River= कृष्णा नदी:- यह भारत में बहने वाली एक नदी है, जिसकी शुरुआत पश्चिमी घाट के महाबलेश्वर पर्वत से होती है |
  22. Kshipra River= क्षिप्रा नदी:- यह क्षिप्रा मध्यप्रदेश में बहने वाली एक बहुत एतिहासिक एवं प्रसिद्द नदी है, जिसका इतिहास काफी पुराना है |
  23. Mahanadi= महानदी:- इस महानदी को प्राचीनकाल में चित्रोत्पला नाम से जाना जाता था एवं साथ ही महानंदा एवं नीलोत्पला भी इसी के अन्य नाम हैं | यह छत्तीसगढ़ एवं उड़ीसा अंचल के सबसे विशाल नदी मानी जाती है |
  24. Manas Riverv= मानस नदी:- यह हिमालयी तलहटी में एक नदी है, जो भारत तथा भूटान के बीच में स्थित है | इस नदी का नाम मानस हिन्दू धर्म में सांप भगवान् के देवता मनसा के नाम पर रखा गया था |
  25. Mandovi River= माण्डवी नदी:- यह मांडवी नदी कई स्थानो में महादायी या महादेयी के नाम से एवं कुछ क्षेत्र गोमती के नाम से भी प्रसिद्ध है |
  26. Narmada River= नर्मदा नदी:- यह नर्मदा भारत के उपमहाद्वीपों में पांचवी सबसे लम्बी नदी के रूप में है, जिसे रेवा नाम से भी जाना जाता है | आपको बता दे की, यह भारत देश में बहने वाली तीसरी सबसे बड़ी नदी है |
  27. Periyar River= पेरियार नदी:- यह केरल की सबसे लम्बी एवं विशाल नदी है, जो तमिल नाडु राज्य के पश्चिमी घाट की ऊँचे क्षेत्रो में शुरू होती है |
  28. Sarayu River= सरयू नदी:- यह नदी हिमालय से निकलकर उत्तर भारत के गंगा मैदान में बहती है और बलिया एवं छपरा के बीच में गंगा नदी से मिलती है |
  29. Sharavati River= शरावती नदी:- यह हमारे भारत देश की प्रमुख नदियों में से एक है, जिसकी शुरुआत पश्चिमी घाट से होती है |
  30. Sindh River= सिंद नदी:- सिंद मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश राज्य में बहने वाली एक नदी है, जिसकी लम्बाई लगभग 470 किलोमीटर के आस – पास है |
  31. Son River= सोन नदी:- यह यमुना के बाद दक्षिणी उपनदियों में बहने वाली सबसे बड़ी नदी के रूप में है, जो भारत के मध्य भाग में बहती है |
  32. Sutlej River= सतलज नदी:- यह सतलज या सतलुज भारत के उत्तर दिशा में बहने वाली एक सदानीरा नदी है, जिसका पौराणिक नाम शातुर्दी है |
  33. Tapti River= ताप्ती नदी:- इस ताप्ति नदी को सूर्यपुत्र के नाम से भी जाना जाता है | हिन्दू धर्म के अनुसार ऐसा माना जाता है की, ये नदी भगवान् सूर्य एवं उनकी पत्नी छाया की पुत्री है |
  34. Teesta River= तीस्ता नदी:- यह तीस्ता भारत के सिक्किम और पश्चिम बंगाल राज्य के साथ – साथ बांग्लादेश से होकर बहती है |
  35. Tungabhadra River= तुंगभद्रा नदी:- यह दक्षिण भारत में बहने वाली एक नदी है, जो कर्णाटक एवं आन्ध्र प्रदेश से बहती है |

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments